Sunday, 30 May 2021

दिल्ली अनलॉक : मॉल, मेट्रो अभी रहेंगे बंद, जानें क्या-क्या खुलेगा और क्या होंगे नियम

लॉकडाउन के 41 दिन बाद दिल्ली आज से अनलॉक हो रही है। अनलॉक-1 में सरकार ने सिर्फ निर्माण गतिविधियों और औद्योगिक इकाइयों को छूट दी है। वही औद्योगिक इकाइयां चलेंगी जो सरकार की ओर से मंजूरी क्षेत्र में चल रही होंगी। छूट के साथ ही सरकार ने कोविड संक्रमण को रोकने के लिए कई दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं, जिसका पालन अनिवार्य होगा। वहीं, बाजार, मॉल, मेट्रो अभी बंद रहेंगे। सात दिन बाद लॉकडाउन से राहत पर दोबारा विचार किया जाएगा।

बता दें कि दिल्ली में बीते 20 अप्रैल को लॉकडाउन लगाया गया था। उसके बाद संक्रमण के चलते पांच बार इसे बढ़ाया गया है। आखिरी बार 23 मई को लॉकडाउन बढ़ाया गया था। अब सरकार अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर रही है। मगर अभी सिर्फ दो क्षेत्रों को ही राहत दी गई है।


 

No comments:

Post a Comment