Mi TV 4A Horizon Edition Smart Tv First Sale In India: Mi TV 4A Horizon Edition स्मार्ट टीवी की पहली सेल आज आयोजित की जाएगी। ऐसे में अगर आप कम कीमत में एक अच्छा स्मार्टफोन टीवी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह अच्छा मौका है। इस टीवी को कल यानी 1 जून को ही लॉन्च किया गया है और आज इसकी सेल भी शुरू हो रही है। यह टीवी कई खासियतों के आता है। इसमें रिफ्रेश रेट 60Hz, बेजल लेस डिजाइन और Vivid पिक्चर इंजन (VPE) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसकी कीमत 25,000 रुपये से कम है। तो आइए जानते हैं कि इस टीवी की सेल आज दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart, कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट mi.com, Mi Home, Mi स्टूडियो और रिटेल पार्टनर स्टोर पर आयोजित की जाएगी। इसकी कीमत 23,999 रुपये है। इस स्मार्ट टीवी को खरीदने पर यूजर्स को 11,000 रुपये तक का ऑफ दिया जाएगा। अगर यूजर पूरी एक्सचेंज वैल्यू लेने में कामयाब हो जाते हैं तो उन्हें यह स्मार्ट टीवी 12,999 रुपये में मिल सकता है। इसके अलावा अगर ग्राहक HDFC क्रेडिट और डेबिट कार्ड के जरिए पेमेंट करते हैं तो उन्हें 1000 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा। वहीं, Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5 फीसद का ऑफ दिया जाएगा। आप चाहें तो इस स्मार्ट टीवी को EMI पर भी खरीद सकते हैं। साथ ही स्मार्ट टीवी को 4000 रुपये प्रतिमाह की नो कॉस्ट EMI और 821 रुपये प्रतिमाह की स्टैंडर्ड EMI के साथ खरीदा जा सकेगा।
Flipkart
No comments:
Post a Comment