Sunday, 30 May 2021

एनआईटी फरीदाबादः 12 में से 10 डिस्पेंसरी हो रही बंद, कर्मचारी-मजदूर आखिर अब कहां कराएंगे इलाज







 



फरीदाबाद ईएसआईसी नंबर-3 मेडिकल कॉलेज की प्रतिदिन की ओपीडी 3500 से 4000 मरीजों का इलाज होता था। इससे जुड़ी सभी 12 डिस्पेंसरी में भी 200 से 250 मरीज इलाज कराने पहुंचते थे। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी बंद होने के बाद से कर्मचारियों मजदूरों को इन डिस्पेंसरियों का ही सहारा बचा था। अब सिर्फ 2 डिस्पेंसरी छोड़कर बाकी सभी का स्टाफ से हिसार और पानीपत भेजा जा रहा है। ऐसे में मजदूर पूछ रहे हैं कि वह इलाज कराने कहां जाएंगे। हरियाणा सरकार ने दूसरी बीमारियों से जूझ रहे मजदूरों के इलाज का कोई वैकल्पिक इंतजाम नहीं किया है।

No comments:

Post a Comment